सियासत-ए-चर्चा, BJP पंजाब उपप्रधान राकेश राठौर के साथ विशेष बातचीत

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : पंजाब में इस समय नशे का मुद्दा चरम सीमा पर है, एक तरफ पंजाब सरकार की ओर से युद्व नशे के विरूद्व मुहीम चलाई गई है। दूसरी ओर पंजाब में विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं, इन सभी मुद्दों को लेकर दोआबा न्यूज़लाईन की टीम ने भाजपा के पंजाब उपप्रधान और जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठोर से बातचीत की।

पहला सवाल : पंजाब विधानसभा 2027 चुनाव में भाजपा का फोकस नशे का मुद्दा?

पंजाब में नशे को लेकर राकेश राठौर बोले कि देश के गृह मंत्री बीते दिनों जालंधर पहुंचे थे। इस दौरान उनका मुख्य मुद्दा नशा था, जिसे साफ़ साबित हो गया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में नशे के मुद्दे पर फोकस कर चुनाव लड़ेगी। पंजाब दौरे के दौरान अमित शाह भी पंजाब की स्तिथि को लेकर काफी गंभीर दिखे। पंजाब में सबसे ज्यादा बीमारी इस समय नशा है, जिसको भाजपा खत्म करेगी। मुद्दे और भी कई हैं, जैसे बेरोजगारी, गैंगस्टरवाद और महंगाई। जनता हम पर विश्वास जताएगी तो भाजपा इन सभी कुरीतियों को खत्म करेगी।

दूसरा सवाल : आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान ने कहा कि देश के गृह मंत्री के इलाके गुजरात से ही नशा पंजाब में आ रहा है, क्या ये सच है?

इस सवाल पर जवाब देते हुए भाजपा नेता बोले कि आम आदमी पार्टी के आने के बाद नशा 3 गुना बढ़ गया है। यह पार्टी झूठ-फरेब बोलने वाली है। अगर गुजरात से नशा आता है तो वहां के हालात पंजाब से बहुत बढ़िया कैसे हैं । नशा कहीं से भी आ रहा हो, सूबा सरकार का फर्ज है कि कोई भी कुरीति लोगों तक न पहुंच सके। लेकिन यह सब करने में ”आप” सरकार फेल है। युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम सिर्फ ढोंग है। चुनाव से पहले मेनिफेस्टो में जो भी वादे किए हैं, उनमें से अभी तक एक भी पूरा नहीं किया है। आये दिन नशे के कारण युवा मर रहे हैं। सरकार यह कौन सा युद्ध चला रही है।

तीसरा सवाल : देश में वोट चोरी गंभीर मुद्दा बना हुआ है, विपक्ष का सेंटर सरकार पर सीधा आरोप है कि मोदी और अमित शाह वोट चोरी करते हैं और ज्ञानेश इनका साथ दे रहे हैं?

इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता बोले कि जनता को भड़काया जा रहा है। जहां-जहां कांग्रेस और आप की सरकार है, वहां वोट चोरी नहीं हुई जहां भाजपा है, वहां वोट बिके हैं, यह सरासर झूठा आरोप है। वेस्ट बंगाल में एसआईआर वोट उनके काटे गए थे, जिनकी वोट में कोई दिक्क्त थी या जिनकी नाजायज वोट थी। लोगों में झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है। राठौर ने आगे कहा कि अगर किसी नागरिक को लगता है कि उनके वोट काटे गए हैं, वह चैलेंज भी कर सकते हैं।

चौथा सवाल : सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी का ग्राफ बढ़ता देख भाजपा में बौखलाहट, सीबीआई की जांच भाजपा का षड्यंत्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी और अन्य पर एफआईआर दर्ज होने के बाद सीएम ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी का ग्राफ बढ़ता देख भाजपा में बौखलाहट है? उनका यह बयान बेबुनियाद है। कोर्ट के कहने पर यह कार्रवाई हुई है। यह ऐसे मुद्दे हैं जिसमें कोर्ट किसी भी पार्टी का साथ नहीं देती है। कोर्ट जो फैसले भगवंत मान के पक्ष में करता है, वह सही हैं। जो पार्टी के खिलाफ हैं, उसमें भाजपा शामिल है। यह सिर्फ झूठे आरोप हैं।

पांचवा सवाल : देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ टेबल टॉक और लंच करना, मेरे लिए बढ़ी गर्व की बात है। लगभग 45 मिनट तक हम इक्ठे बैठे। इस मौके पर पंजाब के प्रगति के विषय पर शाह ने चिंता जताई। इस दौरान राकेश राठौर ने कहा कि अमित शाह जी ने कहा कि 80 के दशक के पहले पंजाब खुशहाली भरी स्टेट थी, लेकिन अब पंजाब के हालात बहुत ख़राब हो गए है। पंजाब बाकि सूबों से पीछे चल रहा है। 2027 के चुनाव में भाजपा का आना बेहद जरुरी है, ताकि स्टेट की दिशा और दशा दोनों बदले जा सकें।

छठा सवाल : राकेश राठौर विधानसभा चुनाव सेंटर से लड़ेंगे या नार्थ से?

इस सवाल पर बात करते हुए राकेश राठौर बोले कि पार्टी ने मुझे जिम्मेवारी दी तो मैं सेंटर से ही चुनाव लडूंगा। बाकि हाईकमान की ओर से जो आदेश मिलेंगे उस पर मेरी तरफ से मोहर लगा दी जाएगी। मैं हमेशा पार्टी और जनता के हित में काम करता आया हूँ और हमेशा करता रहूंगा।

सातवां सवाल : पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मावां-धीयां सत्कार योजना के नाम पर वोट बैंक को कितना फर्क पड़ेगा?

इस पर उन्होंने जवाब दिया कि महिलाओं को जो पैसे दिए गए हैं, यह चुनाव से पहले दिए जा रहे हैं, ताकि आप पार्टी वोट खरीद सके। हमारी माँ-बहनों को सरकार को ऐसा लालच देने की बजाय ऐसी पॉलिसी बनानी चाहिए। जिससे देश तरक्की पर जा सके। आम आदमी पार्टी पंजाब नहीं संभाल सकती है। हमारी महिलाएं इतनी सशक्त हैं, वह सोच समझकर वोट डालेंगी।

Related posts

जालंधर में डिवाइडर से टकराकर पलटा Verka का कैंटर, सड़क पर बिखरा दूध ही दूध

1984 के सिख नरसंहार, पंजाब में आतंकवाद और बेकसूर हिंदुओं की हत्याओं लिए कांग्रेस जिम्मेदार: हिक्की

हिमाचल में BJP नेता का हार्ट अटैक से निधन, भाजपा में शोक की लहर