PM मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण की नींव के रूप में उनके अंत्योदय की विचारधारा और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने सभी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात करने और सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया जिसमें यह दर्शाया गया है कि सफलता और नवाचार भाग्य से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास और साहस से प्राप्त होते हैं।

PM मोदी की ‘एक्स’ पर Post

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राष्ट्रसेवा के सच्चे साधक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को राष्ट्र निर्माण का आधार माना और अंत्योदय की एक ऐसी विचारधारा दी, जिससे आज भी जनकल्याण की अद्भुत प्रेरणा मिलती है। आइए, इस विशेष अवसर पर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने का संकल्प दोहराएं।

यथा यथा प्रयत्नः स्याद्भवेदाशु फलं तथा।

इति पौरुषमेवास्ति दैवमस्तु तदेव च॥”

किसी व्यक्ति का प्रयास और लगन जितनी अधिक होती है, सफलता उतनी ही जल्दी प्राप्त होती है। नवाचार भी निरंतर प्रयास पर आधारित होता है। इसलिए, यह भाग्य नहीं बल्कि समर्पित कार्य, साहस और नए विचारों को वास्तविकता में बदलने का दृढ़ संकल्प ही सफलता और नवाचार का मार्ग प्रशस्त करता है।

Related posts

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (PLB) को दी मंजूरी

PM मोदी ने शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

ज्ञानेश के विरूद्व CJP का प्रदर्शन, बड़े नेता पुलिस हिरासत में