दोआबा न्यूज़लाइन
आरोपियों के पास से 100 से ज्यादा ATM कार्ड बरामद
जालंधर: जालंधर में चोरों और लुटेरों का आतंक दिन- प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है। शहर के बस्ती अड्डे में शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति से 2 बाइक सवारों ने एटीएम के बाहर से पैसे छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों लुटेरों ने बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट भी की। लेकिन इसी दौरान 2 व्यक्तियों ने उन्हें पकड़ लिया और उसके बाद लोगों की भीड़ ने उनकी खूब छित्तर परेड की। इस दौरान पकड़े गए चोरों से 100 से 150 के करीब एटीएम कार्ड बरामद किए गए।
प्रयत्क्षदर्शियों का कहना है कि बुजुर्ग व्यक्ति एटीएम से पैसे निकाल कर बाहर आ रहा था तभी 2 युवक आये और उसके पैसे छीनकर भागने लगे। लेकिन जब पीड़ित व्यक्ति ने उन्हें रोकने की कोशिश कि तो उन्होंने बुजुर्ग के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। तभी वहां से गुजर रहे 2 व्यक्तियों ने उन्हें दबोच लिया और फिर लोगों की भारी भीड़ वहां इकट्ठी हो गई। इस दौरान लोगों की भीड़ ने चोरों की खूब छित्तर परेड की।गनीमत रही कि चोरों को पकड़ने वालों व्यक्तियों की बहादुरी की वजह से पीड़ित की 40,000 रुपये कैश लूटने से बच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों ने पकड़े हुए चोरों को और उनसे बरामद एटीएम कार्डों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई और मामले की जांच करने का आश्वासन दिया।