PM मोदी के कार्यकाल को पूरे हुए 4399 दिन, प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 10 जून को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल को आज 4399 दिन पूरे हो गए हैं। बता दें कि PM मोदी ने 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी।

इस बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने के बाद आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे मंत्रियों ने पीएम मोदी के स्वागत में खड़े होकर तालियां बजाईं और एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किया। पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर देशभर में NDA और भाजपा के नेता, सांसद, केंद्रीय मंत्री मंदिरों में पूजा कर रहे हैं, हवन कर इस ऐतिहासिक जीत की ख़ुशी मना रहे हैं।

कहा यह भी जा रहा है कि मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बुधवार को दोपहर 3 बजे भारत मंडपम में एनडीए की अहम बैठक होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा और एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सीएम, डिप्टी सीएम, समेत प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक में मोदी के इस रिकॉर्ड पर बधाई प्रस्ताव पारित होगा। इसके साथ ही और भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

PM मोदी की इस बड़ी उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पीएम मोदी की यह उपलब्धि केवल लंबे समय तक सार्वजनिक पद पर बने रहने का मामला नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री

Related posts

12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति, प्रदान किए संत कबीर हथकरघा तथा राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन, प्रीति-जैस्मिन और सोमन ने आज जीता गोल्ड मेडल

1 अगस्त को फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों को बड़ी राहत, सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर