जालंधर-अमृतसर हाईवे किनारे बनी झोपडी में लगी आग, हाईवे पर लगा लंबा जाम

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के अमृतसर नेशनल हाईवे पर सर्विस लेन पर बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बल अस्पताल के पास सर्विस लेन में बनी एक झोपड़ी में अचानक भयानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी सर्विस लेन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेजी थी कि एहतियात के तोर पर करतारपुर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोकना पड़ा। जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। आसपास के लोगों ने आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। राहत भरी बात यह है कि घटना के समय झोंपड़ी खाली थी, जिसके कारण हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

वहीं आग की सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि झोपड़ी आग में पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त झोंपड़ी राजू नाम के एक प्रवासी की थी, जो कुछ समय पहले ही यहां से जा चुका था। झोपड़ी में पड़े कपडे और सामान भी आग में जल गया। आशंका जताई जा रही कि झोपडी में आग किसी की फेंकी हुई जलती बीड़ी या सिगरेट से सूखे पत्तों में लगी हो। हालांकि अभी तक आग की ठोस वजह का पता चल नहीं पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।

Related posts

Daily Horoscope: वृषभ राशिवाले आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, करें ये उपाय…

PCMSD कॉलेज ने आयोजित किया ‘अधवन 2026-27’ इंटरेक्शन कम इंडक्शन प्रोग्राम

जालंधर की संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग द्वारा ऑर्गनाइज़ किया जा रहा 2 दिवसीय नेशनल सेमिनार