पेंशनरों और कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, चंडीगढ़ में आयोजित महारैली में हुए शामिल

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब: चंडीगढ़ में आज पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स सांझा फ्रंट की संयुक्त समन्वय समिति द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ एक महारैली का आयोजन किया गया। रैली में भाग लेने के लिए राज्य भर से विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी, स्कूलों के शिक्षक और अन्य सैकड़ों मुलाजिम आज सामूहिक छुट्टी लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-39 पहुंचे हैं। जिसके चलते आज पंजाब के कई सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप है।

बताया जा रहा है कि इस महारैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर इकट्ठा हुए हैं जो राज्य सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर रैली स्थल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था के चलते बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। पुलिस ने यह साफ़ किया है कि कर्मचारियों को रैली स्थल तक जाने की अनुमति है, लेकिन प्रदर्शन के बाद यदि वे आगे बढ़ने कि कोशिश करेंगे तो उन्हें आगे जाने नहीं दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी और शिक्षक संगठनों की ओर से चंडीगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू करने और बकाया डीए के भुगतान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने जहां पुरानी पेंशन बहाल नहीं की, वहीं 18 प्रतिशत डी.ए. जारी करने के बजाय उच्च न्यायालय में कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के खिलाफ बड़ी संख्या में वकील खड़े करके उनके साथ अन्याय किया।

इस महा रैली में कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, महंगाई भत्ते के बकाया एवं लंबित किस्तें जारी करने, 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती किए गए कर्मचारियों पर केंद्र के बजाय पंजाब के वेतनमान लागू करने तथा कच्चे, आउटसोर्स और इनलिस्टेड कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

Related posts

चंडीगढ़ में 32 फीट ऊंचे हनुमान जी को पहनाई गई 12¼ फीट लंबी राखी, मंदिर कमेटी की महिलाओं ने मिलकर तैयार की ये राखी

PUNJAB में 1,746 युवाओं को पुलिस विभाग में मिली सरकारी नौकरी

जालंधर में BKU सिद्धूपुर की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, पंजाब सरकार को बड़ा संघर्ष करने की दी चेतावनी