‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत अब तक 2.50 लाख से अधिक परिवारों को मिला लाभ: डॉ. बलबीर सिंह

दोआबा न्यूज़लाइन

पटियाला: पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत शुरुआती साढ़े छह महीनों में अब तक राज्य के 2.50 लाख से अधिक परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है। जिसमें से 1.65 लाख से अधिक लाभार्थियों की सर्जरी हुई है। इस बारे में जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि योजना के तहत अब तक 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड बनाये जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योजना के माध्यम से मरीजों को बिना आर्थिक बोझ के महंगे और जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि यह योजना पंजाब के लोगों के लिए आज बड़ी राहत साबित हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत अब तक 733 कैंसर मरीजों का उपचार किया जा चुका है। इसके अलावा योजन के तहत घुटने बदलवाने, आंखों के ऑपरेशन, हृदय रोगों का उपचार, एंजियोप्लास्टी, बाईपास सर्जरी, हिप रिप्लेसमेंट, किडनी संबंधी उपचार, नवजात शिशु देखभाल और क्रॉनिक हीमोडायलिसिस सहित अन्य कई गंभीर उपचार भी मान सरकार द्वारा कैशलेस उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य के 868 सरकारी और निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं, जहां मरीजों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा PGI चंडीगढ़ को इस योजना से नहीं जोड़ना पंजाब के लोगों के साथ सरेआम भेदभाव करना है। इसके साथ ही साथ ही उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की है कि यदि कोई सूचीबद्ध अस्पताल कैशलेस इलाज के दौरान पैसों की मांग करता है या बाहर से दवाइयां अथवा टेस्ट करवाने के लिए कहता है, तो तुरंत इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 104 पर करें।

Related posts

मोगा में दिनदिहाड़े ज्वेलरी शॉप पर बड़ी लूट, पिस्तौल की नोक पर उड़ाए लाखों के गहने

जालंधर में झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, अगले 24 घंटे तक मौसम विभाग का अलर्ट जारी

NEET पेपर लीक मामले में जालंधर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, PM मोदी का फूंका पुतला