जालंधर में झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, अगले 24 घंटे तक मौसम विभाग का अलर्ट जारी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में पिछले दो दिनों से रूक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। आज वीरवार को सुबह से ही शहर में रुक रुक कर बारिश हुई। आज हुई तेज भारी बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण शहर की कई सड़को और गलियों में पानी भी भर गया। जिससे लोगों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक केवल जालंधर ही नहीं बल्कि पंजाब के अधिकतर जिलों में पिछले 48 घंटों से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मानसून के कारण आया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटे तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।

एक तरफ जहां यह बारिश लोगों को गर्मी से राहत देती है और किसानों की फसलों के लिए फायदेमंद है वहीं दूसरी तरफ तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित होता है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक पंजाब के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related posts

सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के मेले में Mayor वनीत धीर ने किया हवन-यज्ञ, शहर की सुख-समृद्धि की कामना की

BREAKING: जालंधर में लोगों ने ATM के बाहर रंगे हाथों पकड़े 2 चोर, खूब की छित्तर परेड  

HMV कॉलेज की स्टूडेंट तानिया वर्मा ने क्वालिफाई किया UGC NET