HMV कॉलेज की बी.वॉक मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय की बी. वॉक मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग के चौथे सेमेस्टर की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में उच्च स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज की छात्रा कुमारी पहल जबलपुर ने 9.18 एसजीपीए प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। रमनीक और पहलप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से 9.00 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी शेरिल मल्होत्रा, कुमारी सहजप्रीत कौर और कुमारी नताशा ने संयुक्त रूप से 8.82 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रो. डॉ. एकता खोसला ने मनोविज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. अश्मीन कौर, फैकल्टी सदस्यों और होनहार छात्राओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। वहीं प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं की लगन और कड़ी मेहनत की सराहना की और उनके आगे की पढ़ाई में भी सफलता की कामना की।

Related posts

LPU हिंसा मामला : हाईकोर्ट में पेश होगी क्लोजर रिपोर्ट, पुलिस ने दुष्कर्म की घटना अफवाह बताई

BREAKING : पंजाब में AAP ने 40 विधानसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, सीएम भगवंत मान सहित कई मंत्रियों को मिली टिकट, जालंधर की सीटों पर अभी सस्पेंस बरकरार

DAVIET में गणित के उभरते वैज्ञानिक एवं प्रबंधकीय अनुप्रयोगों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित