अब इन कर्मचारियों को रात को नहीं करनी पड़ेगी ड्यूटी : पंजाब सरकार

पंजाब : पंजाब सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए , बड़ा फैंसला लिया गया है। अब दिव्यांग कर्मचारियों को रात की ड्यूटी नहीं करनी पड़ेगी। समाजिक सुरक्षा ,महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ बलजीत कौर ने कहा कि बीते दिनों दिव्यांग कर्मचारियों और दिव्यांग कर्मचारियों के संगठनों के साथ हुई मीटिंग में यह मुद्दा उठाया गया था , कि दृष्टिहीन और शारीरिक रूप से अक्षम कर्मचारियों को रात की ड्यूटी के कारण कई कठनाईओं का सामना करना पड़ता है।

डॉ बलजीत कौर ने कहा कि रात की ड्यूटी के समय सुरक्षा और यात्रा सम्बन्धी चुनौतियों को देखते हुए यह फैंसला लिया गया है। उन्होंने कहा , कि सभी विभागों के प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं ,कि सभी दृष्टिहीन और शारीरिक रूप से अक्षम कर्मचारियों को रात की ड्यूटी से छूट दी जाये और किसी भी दिव्यांग कर्मचारी से रात की ड्यूटी ना ली जाये।

Related posts

फिरोजपुर मंडल के अमृतसर से बांद्रा पहुंचा 3.9 टन आलू बुखारा, व्यापारियों को मिला बड़ा बाजार

कॉमेडियन कपिल शर्मा कैफे फायरिंग मामले में पंजाबी छात्र गिरफ्तार, कनाडा से होगा डिपोर्ट

सांसद अमृतपाल के समर्थकों का चंडीगढ़ में हल्ला बोल, CM आवास के लिए किया कूच