कैथल में सोमवार सुबह भयानक सड़क दुर्घटना, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

दोआबा न्यूजलाइन

कैथल: हरियाणा के शहर कैथल में आज सुबह भयानक हादसा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार कैथल के गांव क्योड़क के पास हरियाणा रोडवेज की बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी सवार 4 लोगों की मौत, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को भी पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पिकअप सवार सभी पंजाब के बठिंडा से कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एक कार्यक्रम शामिल होने जा रहे थे। जबकि हरियाणा रोडवेज की बस आदमपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। लेकिन रास्ते में गांव क्योड़क के पास बस और गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इससे गाड़ी पलट गई। हादसे के वक़्त गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 गंभीर घायल हो गए। घायलों को कैथल के सिविल अस्पताल में ले जाया गया है। जिनमें से 3 की हालत बिगड़ने पर उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Related posts

करनाल में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

CM सैनी की रूस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, उन्नत ड्रोन तकनीक में भारत-रूस संयुक्त उद्यमों की संभावनाओं पर चर्चा

BREAKING: फरीदाबाद में स्क्रैप गोदाम में लगी भयानक आग, शॉर्ट- सक्रिट बताई जा रही वजह, सारा सामान जलकर राख