जालंधर के इस चौक पर धरने पर बैठे निगम के कर्मचारी, लगा जाम

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के व्यस्त श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) की तरफ आने वाले लोगों के लिए ये खबर बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल श्री राम चौक पर नगर निगम के कर्मचारियों ने धरना लगाया है। इस दौरान कर्मचारियों ने चौक को जाम कर दिया। जिससे इलाके का ट्रैफिक पूरी तरह ठप्प हो गया और वहां से गुजरने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

वहीं धरने पर बैठे निगम के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार हमारी जायज़ मांगों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं कर रही है और जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद वेतन नहीं दिया जा रहा, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कंपनी बाग चौक की ओर न जाएं और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें, ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

Related posts

युगों-युगों तक अमर रहेगा अनिल चोपड़ा जी का नाम, सेंट सोल्जर कैंपस के कर्मयोगी स्थल में स्थापित की गई भव्य प्रतिमा

LPU हिंसा मामला : हाईकोर्ट में पेश होगी क्लोजर रिपोर्ट, पुलिस ने दुष्कर्म की घटना अफवाह बताई

BREAKING : पंजाब में AAP ने 40 विधानसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, सीएम भगवंत मान सहित कई मंत्रियों को मिली टिकट, जालंधर की सीटों पर अभी सस्पेंस बरकरार