दोआबा न्यूज़लाइन
पंजाब : सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 3 घंटे की पैरोल मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह 21 नवंबर को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 3 घंटे की अदालत ने पैरोल की अनुमति दे दी है। अंतिम अरदास की बाकी रस्मों में अमृतपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
इस संबंधी चाचा सुखचैन सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह के गांव पहुंचने पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा प्रशासन का होगा। परिवार को जो भी दिशा निर्देश दिए जायेगे उसकी पालना की जाएगी। वहीं प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने संगत से भी अपील की कि वे अमृतपाल से मिलने के दौरान अनुशासन बनाए रखें। ताकि किसी तरह की कोई भी मुश्किल का सामना न करना पड़े। अमृतसर देहाती पुलिस को अमृतपाल सिंह को गांव लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
बतात चलें कि अमृतपाल सिंह की ओर से 14 नवंबर से 17 नवंबर तक अंतरिम जमानत मांगी गई थी। पैरोल याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने पंजाब सरकार को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे। सरकार ने 13 नवंबर तक जवाब दाखिल किय। इसके बाद अदालत में मामले पर आगे की सुनवाई हुई।
अमृतपाल सिंह के परिवार ने उनकी दादी के निधन के बाद अंतिम संस्कार को टाल दिया था। परिवार का कहना है कि वह अमृतपाल सिंह की मौजूदगी में ही अंतिम संस्कार करना चाहता है। इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र भेजकर मानवीय आधार पर पैरोल देने की अपील की गई थी।