दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है, क्योकि
मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रशांत गंभीर और पूर्व डीएसपी सुरेंद्र कुमार धोगड़ी ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। दोनों की जोइनिंग के बाद जालंधर की राजनीति में पार्टी को नई मजबूती मिली है।
गौरतलब है कि प्रशांत गंभीर जालंधर उत्तर की राजनीति में एक अहम और सक्रिय चेहरा माने जाते हैं। लगातार वह अपने इलाके में एक्टिव है। पार्टी में शामिल होने के बाद प्रशांत गंभीर ने कहा कि उन्होंने यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में हो रहे लगातार विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया है। पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे। आम आदमी पार्टी पंजाब के हित में बहुत काम कर रही है।
दूसरी ओर पुलिस सेवा से रिटायर हुए पूर्व डीएसपी सुरेंद्र कुमार धोगड़ी ने भी अपना राजनीतिक सफर शुरू कर दिया है। डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त होने के तुरंत बाद उन्होंने सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ जॉइन कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है।
धोगड़ी जालंधर देहाती क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और इलाके में उनकी अच्छी पहचान रखते है।