आरती राजपूत को भाजपा पंजाब NGO सेल की सह-संयोजक की जिम्मेदारी, वरिष्ठ नेतृत्व का किया आभार व्यक्त

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा आरती राजपूत को पंजाब NGO सेल में सह-संयोजक (Co-Convener) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आरती राजपूत ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों जी, पंजाब NGO सेल के संयोजक सरदार मनजिंदर सिंह रोमी जी तथा पंजाब संगठन मंत्री श्री श्रीनिवास सलूजा जी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा उन पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

आरती राजपूत ने अपने बयान में कहा, “मैं पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ बखूबी निभाऊंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों को पूरे पंजाब प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करूंगी।”

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के विभिन्न जिलों में सामाजिक संगठनों, NGO और आम जनता के साथ मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

आरती राजपूत ने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, समाजसेवी संस्थाओं को साथ लेकर चलना और केंद्र सरकार के विकास कार्यों को पंजाब के हर क्षेत्र तक पहुंचाना रहेगा।

अंत में उन्होंने भाजपा के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण से कार्य करेंगी।

Related posts

जॉइंट एक्शन कमेटी SCBC करेगी CM मान के घर के बाहर प्रदर्शन, CP के साथ की अहम बैठक

साइप्रस जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका, जरूर पढ़ें यह खबर

PCMSD कॉलेज में ‘राष्ट्रीय एकता और अखंडता’ पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन