दोआबा न्यूज़लाइन
मेष राशि: आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। रुके हुए काम पूरे करने के लिए प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
वृषभ राशि: आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी भी आर्थिक मामले में जल्दबाजी न करें। रिश्तों में गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि: आज आपके लिए मान-सम्मान और धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में पुराने संपर्क लाभ देंगे।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि: आज का दिन राहत और सकारात्मकता लेकर आ सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह राशि: आज कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी पुराने काम को लेकर चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि: आज आपको आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सावधानी रखनी होगी। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। कार्यों में सफलता के लिए मेहनत जारी रखें।
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि: आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
उपाय: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।
वृश्चिक राशि: आज कुछ कार्यों में देरी हो सकती है। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में संयम रखें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि: आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। अनावश्यक खर्च से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
मकर राशि: आज आपको अपने काम और आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देना होगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि: आज मित्रों और सहयोगियों से लाभ मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल या कंबल का दान करें।
मीन राशि: आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। आपकी सलाह और निर्णयों को महत्व मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।
एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800