3 घंटे की पैरोल पर दादी के अंतिम संस्कार पर पहुंचे सांसद अमृतपाल, हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: पंजाब के खंडूर साहिब से लोकसभा सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह शनिवार को अपने गांव पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में दादी के संस्कार पर पैरोल पर पहुंचे। इस दौरान गांव पहुंचने पर अमृतपल सिंह पहले अपने पैतृक घर गए और दादी के अंतिम दर्शन किये। जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सांसद अमृतपाल की दादी चरण कौर का आज 13 दिन बाद अंतिम संस्कार कर किया गया। इस दौरान अमृतपाल सिंह ने परिवार सहित दादी को अंतिम विदाई दी।

वहीं अंतिम सस्कार के समय अमृतपाल की पत्नी, उनकी माता- पिता और रिश्तेदारों सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान
अमृतपाल सिंह ने हजारों की संख्या दादी के संस्कार पर आए लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और फिर गाड़ी मैं बैठ गए। अंतिम संस्कार के समय वहां मौजूद समर्थकों ने अमृतपाल पर फूल भी बरसाए।

बता दें कि पंजाब पुलिस अमृतपाल को शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 3 घंटे की कस्टडी पैरोल पर असम की डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर लेकर आई। कहा यह भी जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार को असम जेल से दिल्ली लाकर सेफ हाउस में रखा गया था। जिसके बाद शनिवार सुबह उन्हें दिल्ली से अमृतसर लाया गया। अमृतसर से बुलेटप्रूफ गाड़ी में भरी पुलिस सिक्योरिटी के साथ उन्हें पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया गया। जहां करीब एक घंटे तक वह परिवार के साथ रहे और फिर वापिस

सांसद अमृतपाल को मिली पैरोल, दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 3 घंटे की पैरोल मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह 21 नवंबर को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 3 घंटे की अदालत ने पैरोल की अनुमति दे दी है। अंतिम अरदास की बाकी रस्मों में अमृतपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।

इस संबंधी चाचा सुखचैन सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह के गांव पहुंचने पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा प्रशासन का होगा। परिवार को जो भी दिशा निर्देश दिए जायेगे उसकी पालना की जाएगी। वहीं प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने संगत से भी अपील की कि वे अमृतपाल से मिलने के दौरान अनुशासन बनाए रखें। ताकि किसी तरह की कोई भी मुश्किल का सामना न करना पड़े। अमृतसर देहाती पुलिस को अमृतपाल सिंह को गांव लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बतात चलें कि अमृतपाल सिंह की ओर से 14 नवंबर से 17 नवंबर तक अंतरिम जमानत मांगी गई थी। पैरोल याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने पंजाब सरकार को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे। सरकार ने 13 नवंबर तक जवाब दाखिल किय। इसके बाद अदालत में मामले पर आगे की सुनवाई हुई।

अमृतपाल सिंह के परिवार ने उनकी दादी के निधन के बाद अंतिम संस्कार को टाल दिया था। परिवार का कहना है कि वह अमृतपाल सिंह की मौजूदगी में ही अंतिम संस्कार करना चाहता है। इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र भेजकर मानवीय आधार पर पैरोल देने की अपील की गई थी।

Related posts

पंजाब के इन शहरों में किसानों का बड़ा आंदोलन, पढ़ें

6वीं बार SGPC प्रधान बने एडवोकेट धामी, कार्यकारिणी में शामिल 2 महिलाएं

भारत-अमेरिका के बाद कनाडा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर रखा ₹1.62 करोड़ का इनाम, मोस्ट वांटेड घोषित