Met Gala 2026 : रेड कारपेट पर ईशा अंबानी की लुक पर टिकीं लोगों की निगाहें, ब्लाउज में जड़े थे 1800 हीरे

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में इस बार Met Gala 2026 का आयोजन किया गया। इस बार के मेट गाला की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट रखी गई है, जहां आने वाले सभी मेहमानों के लिए ड्रेस कोड फैशन इज आर्ट रहा। हर बार की तरह इस बार भी मेट गाला में
कई बड़ी देश-विदेश की हस्तियों ने रेड कार्पेट पर फैशन को नए अंदाज में पेश किया। जहां इस बार रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी के कदम पड़े, तो सबकी निगाहें बस उन्हीं पर टिक गईं।

Met Gala 2026 में ईशा अंबानी डिज़ाइनर गौरव गुप्ता की कस्टम साड़ी में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। ईशा के इस शाही लुक की सबसे खास बातों में से एक उनका ब्लाउज था। डीप-बैक और स्ट्रैपी डिजाइन वाले इस मॉडर्न ब्लाउज पर बेहद खूबसूरत जरदोजी का काम किया गया था। लेकिन इसे राजसी बनाने के लिए इसमें उनकी मां नीता अंबानी के पर्सनल जूलरी कलेक्शन से लिए गए बेशकीमती हीरे और पन्ने जड़े गए थे। इतना ही नहीं, इस ब्लाउज में एक पुराना और ऐतिहासिक ‘सरपेच’ भी लगाया गया था, जो कभी शाही निजाम के खजाने की शोभा हुआ करता था। बताया जा रहा है कि उनके ब्लाउज को में 1200 घंटों में 50 आर्टिस्ट ने मिलकर बनाया है। सुनहरे रंग की साड़ी में ईशा किसी ‘रॉयल देसी प्रिंसेस’ से कम नहीं लग रही थीं। उनका यह लुक भारतीय विरासत का एक ‘लीविंग कैनवास’ लग रहा था।

इस इवेंट की थीम के अनुसार ईशा अंबानी ने अपने लुक में एक बेहद दिलचस्प और अनोखा ट्विस्ट दिया। रेड कार्पेट पर उनके हाथ में कोई पॉपुलर डिजाइनर बैग नहीं था, बल्कि उन्होंने एक ‘आम’ कैरी किया हुआ था। असल में, यह जाने-माने भारतीय कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा बनाया गया एक आर्ट स्कल्प्चर था।

Related posts

Canada में रह रहे पंजाबियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कनाडा सरकार 33,000 वर्कर्स को देगी डायरेक्ट PR

चीन के हुनान में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण BLAST, 26 की मौत और कई घायल

चंडीगढ़ के मशहूर चौक का नाम पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के नाम पर रखा गया, जन्मदिन पर आज हुआ उद्घाटन