बढ़ती महंगाई के चलते जालंधर कांग्रेस लीडरशिप ने किया रोष प्रदर्शन, DC दफ्तर के बाहर फूंका PM मोदी का पुतला

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में दिन- प्रतिदिन बढ़ती महंगाई और कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट एक हजार रुपए तक बढ़ने के चलते रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान समूची कांग्रेस लीडरशिप ने केंद्र की भाजपा सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडर के लगातार बढ़ते रेट के पीछे केंद्र की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। कांग्रेस पार्टी के वर्कर्स ने कहा कि उन्होंने देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जालंधर शहरी प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में समूची लीडरशिप ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए मोदी सरकार का नारा लगाया। इस दौरान जालंधर के डीसी दफ्तर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ADC मैडम को इस सम्बन्ध में मांग पत्र भी सौंपा।

इस दौरान कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी ने मीडिया से कहा कि कर्मिशयल सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपए तक बढ़ा दी गई है। जिसका गरीब और मिडिल क्लास लोगों की जेब पर काफी असर पड़ेगा। बेरी ने कहा कि यूपीए सहित अन्य सरकारें भी देश में आई हैं, लेकिन तब सिलेंडर की कीमतों में 20 से 50 रुपए तक बढ़ोतरी होती थी। लेकिन एक हजार रुपए कीमतें कभी नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी गैस के दाम बढ़ाकर अडानी और अंबानी को फायदा दे रही है। आज दिहाड़ीदार और छोटे ढाबे वाले लोगों पर बढ़ती कीमतों को लेकर असर दिखाई देगा।

बेरी ने यह भी कहा कि जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तब क्रूड ऑयल की कीमते 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, लेकिन उस दौरान भी सिलेंडर की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अब क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। कांग्रेस सरकार के समय में भाजपा द्वारा सिलेंडर की मामूली बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन आज कीमतें इतनी बढ़ गई हैं जिसपर कोई बात ही नहीं करना चाहता।

Related posts

बंगाल की जनता ने “बदले की राजनीति को नकार-बदलाव की राजनीति को अपनाया”- इंजी चंदन रखेजा

Daily Horoscope: धनु राशिवालों को आज नए अवसर मिल सकते हैं, उनका सही उपयोग करें

PM मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से पश्चिम बंगाल में आया बदलाव- सुशील रिंकू