बंगाल की जनता ने “बदले की राजनीति को नकार-बदलाव की राजनीति को अपनाया”- इंजी चंदन रखेजा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी की आज 3 राज्यों में चुनावी सफलताओं को लेकर जालंधर के रामामंडी मेन मार्किट में मंडल 5 के प्रधान इंजीनियर चंदन रखेजा की अध्यक्षता में भव्य जश्न लड्डू बांटकर, पटाखे चलाकर और ढोल बजाकर मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, मंडल 5 के प्रभारी मनोज अग्रवाल, भाजपा सीनियर नेता डॉ. राकेश रखेजा, राजेंद्र शर्मा, शाम शर्मा, अरुण खुराना,मंडल महासचिव गुरमीत सिंह,उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, जे.एस. राणा, मुनीश नड्डा, अंजु डेविड, रविंद्र सोनकर, जरनैल डिपला, गुरविंदर मुल्तानी, नवीन प्रभाकर, भवनीत सिंह, सहदेव शर्मा, भीम सिंह, नसीब बुग्गा, यादविंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, बलराम, राकेश कौल, परमजीत कुमार, समीर शर्मा, राजविंद्र घुम्मन एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे चलाकर खुशी का इज़हार किया। पार्टी की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए उपस्थित नेताओं ने इसे देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों का परिणाम बताया। हाल ही में आए पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत, असम में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक तथा पुडुचेरी में एन.डी.ए. के शानदार प्रदर्शन से भाजपा एवं एन.डी.ए. को बड़ी सफलता मिली है। इन परिणामों से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंडल 5 के प्रधान इंजीनियर चंदन रखेजा ने कहा: “आज के चुनाव परिणाम यह स्पष्ट करते हैं कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। पश्चिम बंगाल का यह परिणाम वहां की वर्तमान सरकार के कुशासन पर करारा तमाचा है। जनता ने बदलाव के लिए अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

असम में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करना यह दर्शाता है कि भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर लोगों का अटूट विश्वास है। वहीं पुडुचेरी में एन.डी.ए. का शानदार प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि देशभर में भाजपा की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी मजबूत होकर उभरेगी और जनता के सहयोग से अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा का उद्देश्य हमेशा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा रहा है, और हम इसी दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे।”

Related posts

बढ़ती महंगाई के चलते जालंधर कांग्रेस लीडरशिप ने किया रोष प्रदर्शन, DC दफ्तर के बाहर फूंका PM मोदी का पुतला

Daily Horoscope: धनु राशिवालों को आज नए अवसर मिल सकते हैं, उनका सही उपयोग करें

PM मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से पश्चिम बंगाल में आया बदलाव- सुशील रिंकू