चीन के हुनान में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण BLAST, 26 की मौत और कई घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

हुनान: विदेशी धरती चीन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात चीन के हुनान प्रांत स्थित लियुयांग शहर में एक पटाखा फ़ैक्ट्री में भयानक ब्लास्ट हुआ है। हादसे में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हो गए। फ़ैक्ट्री में धमाके के बाद इलाके में मलबा, आग और धुएं का गुबार फैल गया।

वहीं आग की सूचना पाकर घटनास्थल पर राहत कार्य के लिए सैकड़ों बचावकर्मी और आधुनिक रोबोट तैनात किए गए हैं, जो मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। इस घटना की जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। यह विस्फोट बीती दोपहर को हुनान प्रांत की राजधानी चांगशा के शहर लियुयांग में ‘हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिसप्ले कंपनी’ की एक वर्कशॉप पर हुआ है। जो एक बड़े पैमाने पर पटाखों के उत्पादन के लिए जाना जाता है।

ब्लास्ट की घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने संज्ञान लेते हुए राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। चिनपिंग ने लापता लोगों का पता लगाने और घायलों को तत्काल इलाज सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया है।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना देखने वाले भारतीयों की बढ़ी चिंता, स्टूडेंट वीजा फीस में 25 की बढ़ोतरी

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप, अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि, हजारों मौतों की आशंका

फ्रांस में 52वें G7 Summit में शामिल हुए PM मोदी, वर्किंग सेशन में उठाया होर्मुज में भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा