पंजाब में आज नहीं मिलेंगी दवाईयां, मेडिकल स्टोर संचालक रहेंगे हड़ताल पर

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी आज यानि 20 मई को मेडिकल स्टोर संचालकों की हड़ताल चल रही है। मिली जानकारी के हड़ताल के चलते आज अमृतसर, लुधियाना में दवाईयों की होलसेल और रिटेल मार्केट बंद है। हालांकि जालंधर में होलसेल शॉप खुली हुई हैं, वहीं रिटेलर की दुकानें बंद हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी PGI के बाहर केमिस्ट की दुकानें बंद देखी गईं। हड़ताल के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह हड़ताल पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर की गई है।

वहीं पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक ऑनलाइन दवा कंपनियां नियमों का उल्लंघन कर रही हैं और स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों के व्यापार को नुकसान पहुंचा रही हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना डॉक्टर की पर्ची और उचित जांच के दवाइयां घर तक पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि कई मामलों में पर्ची की सत्यता की जांच नहीं की जाती, जिससे युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग का खतरा बढ़ रहा है।

इसके साथ ही केमिस्ट एसोसिएशन ने पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग से ऑनलाइन दवा कंपनियों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की है। एसोसिएशन ने साथ ही चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जा सकता है।

Related posts

फिरोजपुर मंडल के प्रबंधक संजीव द्वारा 27 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को प्रदान किया करोड़ों का समापन देय भुगतान

केंद्र सरकार के 4 श्रम कोड के विरोध में मजदूरों के हक में आई कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सिस्ट स्टेट कमेटी

जालंधर के DC दफ्तर के बाहर महंगाई को लेकर किसानों का प्रदर्शन, पंजाब CM मान सहित PM मोदी का फूंका पुतला