बठिंडा में शराब फ़ैक्ट्री में लगी भयानक आग, आसपास के इलाकों में लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

दोआबा न्यूज़लाइन

बठिंडा: बठिंडा के मसाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह बठिंडा के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। फैक्ट्री से आग की लपटें और काले धुएं के गुब्बार उठते देख इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई।

वहीं आगजनी की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का का कार्य शुरू किया। लेकिन लगातार फैक्ट्री से निकल रहे धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रों में लोगों को साँस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी और वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हुई।

मिली जानकारी के अनुसार शराब फ़ैक्ट्री में आग लगने के कारण काला धुआं आसपास के इलाके में फैलने से स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। गनीमत रही कि आगजनी में किसी के हताहत होने कि खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।वहीं अब प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

CM मान वायरल वीडियो मामले में आया दिलचस्प मोड़, पाकिस्तान से जुड़े Link

फिरोजपुर मंडल के प्रबंधक संजीव द्वारा 27 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को प्रदान किया करोड़ों का समापन देय भुगतान

केंद्र सरकार के 4 श्रम कोड के विरोध में मजदूरों के हक में आई कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सिस्ट स्टेट कमेटी