बंगाल के बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास स्थित होटल में भयानक आग, 7 की मौत और कई घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

AC में शॉर्ट- सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह

बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास स्थित एक होटल में सोमवार तड़के सुबह भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार होटल में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है और कई गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घटना सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है जब होटल में अधिकतर लोग सो रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार सावन सोमवार के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। कुछ लोग मंदिर के पास स्थित बिदिशिनी होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह तड़के जब सभी लोग सो रहे थे तभी होटल की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई।
होटल का पिछला दरवाजा बंद होने के कारण लोग तुरंत बाहर नहीं निकल सके और आग की चपेट में आ गए। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

वहीं आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया। रेस्क्यू टीमों ने होटल के अंदर से तुरंत लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा। प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related posts

BREAKING: अकाली नेता सुखबीर बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, गुरुद्वारा साहिब के बाहर व्यक्ति ने किया Attack

2,000 करोड़ के चिटफंड घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 182 बैंक खाते फ्रीज, 6 लग्जरी कारें जब्त

कोलकत्ता से चली इंडिगो फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट को इंजन में खराबी की हुई थी आशंका