मणिमहेश यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब गौरीकुंड तक तक चलेंगे फोन

दोआबा न्यूज़लाइन

BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर

भरमौर: हिमाचल के भरमौर में हर साल की तरह इस साल भी जल्द शुरू होने वाली पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि अब यात्रा के दौरान भी श्रद्धालु मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। मणिमहेश की यात्रा के लिए हिमाचल या पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत से श्रद्धालु बाबा मणिमहेश के दर्शनों के लिए कठिन चढ़ाई चढ़ कर आते हैं।

जानकारी के अनुसार इस बार यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए BSNL ने मणिमहेश यात्रा के तीसरे पड़ाव यानी ‘धनछौ’ में बीते शनिवार को मोबाइल टावर लगा दिया है। रविवार को मोबाइल टावर को शुरू कर दिया गया है, इस टावर लगने के बाद इलाके में बीएसएनएल की 4G सेवाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि पहले मोबाइल नेटवर्क की सुविधा तक ‘हड़सर’ तक थी, लेकिन इस बार से यात्रियों को ‘धनछौ’ तक मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस बार यात्री गौरीकुंड तक फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि गौरीकुंड से आगे अभी भी नेटवर्क उपलब्ध नहीं रहेगा।

बता दें कि इस बार मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त से शुरू हो रही है। मणिमहेश यात्रा पर न केवल हिमाचल, बल्कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और जम्मू से भी हर साल बड़ी संख्या में भोले बाबा के भक्त पहुंचते हैं। पहले यहां कनेक्टिविटी की दिक्कत होने से भक्तजन अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पाते थे और कई बार उनके परिजन बहुत परेशान हो जाते हैं, क्योंकि मणिमहेश यात्रा मानसून के दौरान होती है। क्योंकि कई बार भारी बारिश के कारण यहां कई बार रास्ते और सड़कें बंद हो जाती हैं। इससे कई बार श्रद्धालु कई-कई दिन यहां फंस जाते हैं।

Related posts

Daily Horoscope: सावन के तीसरे सोमवार आज भोले बाबा की इन 6 राशियों पर बनी रहेगी आपार कृपा

Daily Horoscope: कुंभ राशिवालों को मित्रों से मिलेगा सहयोग, पढ़ें राशिफल…

Daily Horoscope : वृषभ राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, करें ये उपाय…