HMV कॉलेज की MA पंजाबी की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.ए. पंजाबी की छात्राओं ने मई 2026 में आयोजित विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। पूजा ने 7.95 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान तथा गुरलीन कौर ने 7.86 सीजीपीए प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया।

वहीं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दीं तथा स्नातकोत्तर पंजाबी विभाग की प्रमुख कुलजीत कौर सहित समस्त अध्यापक वर्ग के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. मनदीप कौर, डॉ. संदीप कौर, डॉ. पवनदीप कौर, सुखविंदर कौर तथा मिस निशा भी उपस्थित थीं। पूर्व विभागाध्यक्षा डॉ. नवरूप ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय की यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, लगन और पंजाबी विभाग के समर्पित मार्गदर्शन का प्रमाण है।

Related posts

‘श्री राम कथामृत’ के छठे दिन साध्वी श्रेया भारती ने मधुर आवाज में सुनाई ‘राम-सुग्रीव मित्रता एवं सुंदरकांड गाथा’

जालंधर के नए CP आईपीएस गुरप्रीत भुल्लर ने संभाली कमान, जिले में पहले भी दे चुके है सेवाएं

जालंधर उत्तरी विधानसभा में आरती राजपूत के नाम की चर्चा तेज, BJP टिकट की दावेदारी में उभरता नया चेहरा