लुधियाना की इंस्टा इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चुम्मेवाली’ को अश्लील कंटेंट मामले में मिली जमानत, वीडियो जारी कर खुद की पुष्टि

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना की रहने वाली इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति को सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट अपलोड मामले में जमानत मिल गई है। इस बात की पुष्टि खुद भाभी चुम्मेवाली भाभी यानि रणजीत कौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर की है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि मुझे कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। अपने पति के साथ वीडियो में रंजीत ने कहा- हांजी, हमे बेल मिल गई है। हम कहीं भागने वालों में से नहीं है, न हमने घर छोड़ा है। सारी अफवाह है।

अब रंजीत कौर ने अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि हमें कोर्ट से बेल मिल चुकी है। लोग बोल रहे थे कि मैं घर पर ताला लगाकर फरार हो गई हूं, जबकि हकीकत यह है कि मैं चंडीगढ़ में शूटिंग के सिलसिले में गई हुई थी। वीडियो में रंजीत कौर के पति हाथ में कागजात लिए होते हैं और उसे दिखाते हुए रंजीत कहती हैं कि हमने कोई कत्ल नहीं किया जो छुपते फिरें। उन्होंने आगे कहा कि
हमने वकील हरजोत सिंह के माध्यम से कानूनी तरीके से जमानत हासिल की है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं भाग गई। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। हमने कोई कत्ल थोड़े ही किया था जो हम छुपते फिरते। हम कहीं नहीं भागे थे। हम यहीं थे।

दरअसल रंजीत कौर के खिलाफ लुधियाना में धार्मिक भावनाएं आहत करने की FIR निहंग सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई थी। FIR में भाभी चुम्मेवाली के साथ पति जिंदा हंस को भी आरोपी बनाया गया था। दंपत्ति पर आरोप है कि वह दोनों इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट अपलोड करते हैं और अश्लील कपड़े पहनकर अपने अंग दिखाते हैं।

Related posts

लुधियाना में नामी प्राइवेट स्कूल में भयानक आग, स्कूल स्टाफ ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, बड़ा हादसा टला

BREAKING: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली पर दर्ज FIR, निहंग मनप्रीत सिंह खालसा की शिकायत पर हुई कार्रवाई

तीसरी शादी की खबर पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने लगाई मोहर, 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी संग करेंगे सीक्रेट मैरिज