वियतनाम के फू क्वोक द्वीप पर भारतीय टूरिस्ट की बोट पलटी, हादसे के समय 32 भारतीय टूरिस्ट थे सवार

दोआबा न्यूज़लाइन

हनोई: वियतनाम के फू क्वोक द्वीप से भारतीय टूरिस्ट के साथ एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार वियतनाम के फू क्वोक द्वीप पर शनिवार को आज भारतीय नाविकों से भरी नाव समुद्र में पलट गई। इस दुखद हादसे की पुष्टि हनोई में भारतीय दूतावास ने की है।

हनोई में भारतीय दूतावास के मुताबिक स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। डूबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त नाव में हादसे के समय 32 भारतीय टूरिस्ट सवार थे। जिनमें से 18 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 14 की तलाश की जा रही है।

वहीं वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी में स्थित इंडियन एंबेसी ने बताया कि घटना के सही जानकारी जुटाई जा रही है। यहां यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं।

Related posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन, प्रीति-जैस्मिन और सोमन ने आज जीता गोल्ड मेडल

अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, 2 की मौत

पंजाब की युवती की कनाडा में दर्दनाक मौत, लिव-इन पार्टनर ही निकला हत्यारा