जालंधर: वडाला चौक में मशहूर मार्बल शॉप पर दर्दनाक हादसा, व्यक्ति पर गिरा मार्बल

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में वडाला चौक पर स्थित मशहूर गणपित मार्बल शॉप पर एक बड़ा हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार वडाला चौक पर मार्बल की दुकान पर एक व्यक्ति पर अचानक डबल लेयर पर खड़ा किया मार्बल गिर गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति चाय पी रहा था इसी दौरान उस पर मार्बल गिरा और वह मार्बल के नीचे दब गया। दुकान पर मौजूद लोगों के अनुसार तकरीबन आधा घंटा व्यक्ति मार्बल के नीचे दबा रहा। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना मार्बल शॉप के मालिक को दी गई।

वहीं सूचना पाकर शॉप का मालिक वहां पहुंचा और फिर उनके द्वारा तुरंत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं शॉप पर मौजूदा लोगों के बयान के आधार फिलहाल व्यक्ति की हालत काफी नाजुक है।

Related posts

HMV कॉलेज में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित

उस्ताद पेजी शाह कोटि के सुरों पर झूमा APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स का टैलेंट कार्निवल 2026

जालंधर पुलिस ने की मेडिकल स्टोर की चेकिंग, 1010 प्रेगाबालिन कैप्सूल, 220 ट्रामाडोल टैबलेट ज़ब्त की