दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर वेस्ट के तेज मोहन नगर घर तोड़फोड़ मामले में अब दूसरा पक्ष सामने आया है जिनपर पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरी गली के युवक और उसके भाईयों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरे घर में घुसकर तोड़फोड़ की है। लेकिन अपना पक्ष रखते हुए दूसरे पक्ष के युवक अरुण का कहना है कि उसके और उसके भाईयों पर लगाए गए ये आरोप सरासर गलत हैं।
युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले विशाल ने उसके घर के बाहर आकर उसे और उसके परिवार को भद्दी शब्दावली बोली थी, जिसकी शिकायत उन्होंने विशाल के खिलाफ पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। अरुण का कहना है कि उनका, उनके भाई या उनके किसी दोस्त का इस हमले में कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जाँच करे, गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन्हें खंगाले, खुद सच सामने आ जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई भी सबूत मिलता है तो वे अपने ऊपर परचा डलवाने के लिए तैयार हैं।
जालंधर के तेज मोहन नगर में गुंडागर्दी का नंगा-नाच, तेजधार हथियारों से लेस दर्जनों युवकों ने घर में किया हमला
पंजाब के जालंधर से आये दिन मारपीट और गुंडागर्दी जैसी अन्य कई घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। ताजा मामला शहर के बस्ती शैख़ इलाके में तेज मोहन नगर से सामने आया है जहां तेजधार हथियारों से लेस दर्जनभर हमलावरों ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और सारा सामान तोड़कर मौके से फरार हो गए। ये मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा हैं।
पीड़ित व्यक्ति विशाल का कहना है कि हमलावर पक्ष की तरह से उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। जिसके बाद बीती रात दर्जन भर युवक पीड़ित परिवार के घर पर अचानक आ धमके और तेजधार हथियारों से घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर हमलावरों ने घर के खिड़की-दरवाजों के शीशे और एलसीडी (LCD) तक तोड़ दिए गए। यहां तक की घर के बाहर भी गली में भी कांच ही कांच बिखरा हुआ था। हमलावरों ने घर में घुसकर घर के भीतर रखा कीमती सामान, कांच और एलसीडी सहित अन्य सामान पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि हमलावर कुछ युवकों के साथ पहले उनके अच्छे सम्बन्ध थे, उनके बिच बीते दिनों कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद वह उन्हें लगातार जान से मारने कि धमकिया दे रहे थे। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब रात को हमलावरों ने अचानक उनके घर में घुसकर ऐसे हमला किया और घर का काफी सामान तोड़ दिया।
वहीं घटना की सूचना पाकर पीसीआर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने कहा कि फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।