Daily Horoscope : कर्क राशिवाले आज भावनाओं और पारिवारिक मामलों पर ध्यान दें, किसी वाद-विवाद में न पड़े

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष (Aries) आज ऊर्जा और साहस से भरपूर रहेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे।
उपाय: हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।

वृषभ (Taurus) आर्थिक सुधार की संभावना है। धैर्य बनाए रखें, सफलता मिलेगी।
उपाय: मां लक्ष्मी को मिश्री का भोग लगाएं।

मिथुन (Gemini) संचार में सावधानी बरतें। बातचीत के दौरान परिवार या दोस्तों के साथ सामंजस्य बनाए रखें।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा अर्पित करें।

कर्क (Cancer) भावनाओं और पारिवारिक मामलों पर ध्यान दें। किसी भी वाद-विवाद से बचें।
उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।

सिंह (Leo) आत्मविश्वास से काम लेंगे। कार्यक्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo) छोटी-मोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। लक्ष्य पर फोकस रखें।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

तुला (Libra) संतुलन बनाए रखें और किसी भी निर्णय को निष्पक्ष होकर लें। काम का दबाव हो सकता है।
उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी की आराधना करें।

वृश्चिक (Scorpio) धन लाभ के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय: किसी जरूरतमंद या गरीब को फल का दान करें।

धनु (Sagittarius ) नए अवसर मिलेंगे। ज्ञानार्जन और यात्रा पर ध्यान केंद्रित रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर (Capricorn) योग्य सहयोगियों का साथ मिलेगा। लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ (Aquarius) सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। अहंकार से बचें।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन (Pisces) अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें। भावनाओं को नियंत्रित रखें।
उपाय: विष्णु जी को पीले फूल चढ़ाएं।

एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800

Related posts

जालंधर: तेज मोहन नगर घर तोड़फोड़ मामले में सामने आया दूसरा पक्ष, कहा-हमारे खिलाफ सबूत मिले तो चाहे जितने मर्जी पर्चे कर दो

जालंधर के कांग्रेस भवन में पूर्व PM राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की गई पुष्पांजलि

पंजाब सरकार की मेरी रसोई योजना को लेकर AAP नेता कर रहे घटिया राजनीति: राजिंदर बेरी