नगर निगम जालंधर ने ज़ोन नंबर 4 में डिफॉलटरों पर की कार्रवाई

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: नगर निगम जालंधर के मेयर वनीत धीर, नगर निगम कमिश्नर निकास कुमार और जॉइंट कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर के निर्देशानुसार आज ज़ोन नंबर 4 में एस्टेट ऑफिसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल और सुपरिंटेंडेंट वाटर रेट हरप्रीत वालिया की देखरेख में खास कार्रवाई की गई। इस दौरान ज़ोन नंबर 4 के इलाके में बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली करके रिकवरी की गई।

इसके अलावा, जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने बकाया रकम जमा नहीं की थी, उनके पानी और सीवरेज कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान, डिफॉल्टरों से ₹1,87,000/- की रकम जमा कराई गई। इसके अलावा, बाकी डिफॉल्टरों को बिल जमा करने की चेतावनी दी गई, और उपभोक्ताओं को एक हफ्ते के अंदर बिल जमा करने की डेडलाइन दी गई है। यह कार्रवाई ज़ोन नंबर 4 के एरिया इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह और संजीव मौदगिल ने की।

नगर निगम जालंधर सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने पेंडिंग पानी और सीवरेज बिल समय पर जमा करें, ताकि किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Related posts

प्राउड मोमेंट फॉर DAV, बी.कॉम. (टैक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट) Sem-II के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में हासिल की टॉप पोजीशन

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन

Jalandhar: AAP पार्टी के सेंट्रल हल्का इंचार्ज ने मनाया रक्षाबंधन कार्यक्रम, हजारों महिलाओं ने नितिन कोहली को बांधी राखी