Jalandhar: बूटा पिंड में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने घर पर बोला धावा, डर के मारे बच्चों सहित छत पर छिपी महिला

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के बूटा पिंड इलाके में रविवार देर रात एक घर के बाहर कुछ युवकों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 3 बजे कुछ युवक पीड़ित परिवार के घर के बाहर आये और तेजधार हथियारों से खिड़की व दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और गाली-गलौज करते हुए घर पर फायरिंग कर दी। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

इस घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए घर की मालकिन रेखा ने बताया कि वह बीती देर रात अपने बच्चों सहित घर में सो रही थी। तभी आरोपियों ने तेजधार हथियारों से खिड़की व दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और गाली-गलौज करते हुए घर पर फायरिंग कर दी। इसके आलावा, हमलावरों ने बाहर गली में खड़ी 2 कारों के शीशे भी तोड़ दिए। जिसके कारण वह डर के मारे अपने बच्चों को लेकर छत पर छिप गई। जिसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर-6 की एसएचओ राजवंत कौर अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मौके से गोलियों के 2 खाली खोल बरामद किए हैं और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

Related posts

APJ कॉलेज में NSS दिवस पर NSS@24:24 थीम के अंतर्गत एक्ट आफ सर्विस की मुहिम का शानदार आगाज़

HMV कॉलेज में शुभ आरंभ फ्रेशर्स पार्टी 2026 का आयोजन

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के SHOs ट्रांसफर, पढ़ें List…