चेन्नई में कार Accident में बाल- बाल बचे संगीतकार एआर रहमान के बेटे अमिन, वैगन-आर से पोर्श की टक्कर

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड: मशहूर संगीतकार एआर रहमान के बेटे और 23 वर्षीय गायक एआर अमीन चेन्नई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह चेन्नई में गिंडी इलाके में ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास गायक एआर अमीन की लग्जरी पोर्श कार की एक वैगन-आर से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है लेकिन गनीमत रही कि हादसे में अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें ही आई हैं।

हादसे में घायल एएअर रहमान के बेटे अमिन और उनके दोस्त को तुरंत पास के कावेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरी कार के घायल को भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं एक्सीडेंट की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटना सोमवार सुबह तड़के करीब 3:30 बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय अमीन की पोर्श कार में उनका दोस्त भी मौजूद था। वह जा रहे थे तभी उनकी पोर्श की एक सिंगल साइड रोड से मुख्य सड़क पर आई रैपिडो वैगन-आर से अचानक टक्कर हो गई। अचानक पोर्श से टकरा गई। टक्कर के बाद वैगन-आर में सवार यात्री भी घायल हो गए थे , जिन्हें इलाज के लिए कलाईगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया।

Related posts

धुरंधर- 2 एक्टर अर्जुन रामपाल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग गोवा में की दूसरी शादी

गोल्डन टेंपल में पत्नी सहित नतमस्तक हुए बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, सरबत के भले की कामना की

शाहरुख खान के बंगले में घुसे 2 विशाल सांप, स्नेक कैचर ने पकड़ा 8 फीट लंबा अजगर, मन्नत में चल रहा है रेनोवेशन का काम