जालंधर: गुरु गोबिंद सिंह ऐवन्यू में घर के बाहर दिन दिहाड़े लूट, महिला का पर्स छीन भागा बाइक सवार लूटेरा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के सूर्या एन्क्लेव के पास स्थित गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू में दिनदहाड़े बाइक सवार लूटेरे ने घर के बाहर एक कारोबारी की बेटी का पर्स छीन लिया। लूट के दौरान के परिवार ने शोर मचाया और लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। लूट के दौरान सारी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। परिवार ने वारदात की शिकायत पुलिस को दी और पुलिस जांच में जुट गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू के रहने वाले विक्रांत गुप्ता ने बताया उसकी बहन चेनाली की शादी मंडी गोबिंदगढ़ में हुई है। वह परिवार से मिलने के लिए अपने मायके घर आई हुई थी और किसी काम से बाहर जाने के लिए घर के बाहर गली में खड़ी गाड़ी में बैठने लगी थी तभी पीछे से आये एक बाइक सवार लुटेरे ने उसके हाथ में पकड़ा हुआ पर्स छीन लिया और फरार हो गया। उनके अनुसार पर्स में हजारों रुपये की नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियों सहित कुछ जरूरी दस्तावेज थे। वारदात के दौरान परिवार लुटेरे के पीछे भागा लेकिन बाइक रफ्तार ज्यादा होने के कारण में लुटेरा भागने में कामयाब हो गया।

घटना के बाद परिवार ने लूट की शिकायत थाना रामामंडी की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वारदात के बाद घटनास्थल पर जमा हुए इलाका निवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त की गुहार भी लगाई ताकि चोर लुटेरों के मन में डर बना रहे और वारदातें कम हो सकें।

Related posts

HMV कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया संस्थान का गौरव

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई आदमपुर हत्याकांड की गुत्थी, वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल सहित मुख्य आरोपी काबू

BREAKING: भार्गव नगर में दिनदिहाड़े तेजधार हथियारों से युवक पर हमला, परिजनों ने बीच बचाव कर बचाई युवक की जान