कमिश्नरेट पुलिस जालंधर को मिली बड़ी कामयाबी

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर को उस समय कामयाबी हासिल हुई। जब नाके दौरान एक कार सवार आरोपी को हेरोइन और आईसीई समेत काबू किया गया।

जानकारी देते हुई एसीपी नार्थ ने बताया कि थाना डिवीज़न नंबर – 1 की पुलिस द्वारा जालंधर – अमृतसर हाईवे पर रूटीन की तरह नाका लगाया हुआ था। अमृतसर की तरफ से एक कार नंबर PB10 Y 7272 को तलाशी के लिए नाके पर रोकने के लिए हाथ दिया गया ,लेकिन कार का ड्राइवर घवरा गया और उसने कार को भागने की कोशिश की। लेकिन नाके पर मुस्तैद ASI सुरजीत सिंह और उनकी टीम ने कार को काबू कर लिया।

आगे उन्होंने बताया कि कार की तलाशी के दौरान कार में से 135 ग्राम हेरोइन और 15 ग्राम आईसीई वरामद हुई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया , उसके विरुद्ध FIR नंबर 55 तिथि 19 02 2026 को दर्ज कर ली गई। आरोपी की पहचान नवजोत बाली पुत्र हरजिंदर सिंह बाली , गुरु रविदास नगर जालंधर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी से पूछताश की जा रही है कि वह यह नशा कहाँ से लेकर आया था , आगे किसको देना है।

उन्होंने कहा की जालंधर कमिश्नरेट पुलिस शहरवासियों को एक सुरक्षित और निडर माहौल देने के लिए वचनबद्ध है।

Related posts

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत हर तीन माह बाद जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करबाई जा रही पौष्टिक राशन किट

जालंधर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल का संचालक IED समेत गिरफ्तार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने दिया जालंधर शहरी नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की को आशीर्वाद