Jalandhar: लम्मा पिंड चौक के पास तेल टैंकर की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लम्मा पिंड चौक के पास एक साइकिल सवार तेल के टैंकर की चपेट में आ गया। हादसे में साइकिल सवार की गंभीर घायल होने के चलते मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव के पास कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे तक पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई।

जानकारी के अनुसार टैंकर चालक की पहचान सतनाम सिंह निवासी अजनाला, अमृतसर के रूप में हुई है, जो सूच्ची पिंड डिपो से तेल लेकर नूरमहल की ओर जा रहा था।

Related posts

BREAKING: जालंधर में सुबह-सुबह सैलून में लगी आग, फायर फइटर्स ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

DIG द्वारा जालंधर ग्रामीण में कानून-व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम उपायों की समीक्षा

Jalandhar: नगर निगम की हाउस मीटिंग के लिए कांग्रेस पार्षदों ने शुरू की तैयारी