दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के लाला लाजपत राय नर्सिंग संस्था/ कॉलेज में आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निर्देशक शिव मोदगिल, प्रिंसिपल नेहा वासुदेव, वाइस प्रिंसिपल कृतिका मिश्रा, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही है।
यह दिवस सप्ताह के रूप में 6 से 12 मई तक मनाया गया। इसमें 6 मई को स्कूलों में जाकर के मेंसुरल हाइजीन के ऊपर एक्ट किया। सीपीआर तथा मेंसुरल हाइजीन,ह्यूमन पैपिलोमा वैक्सीन और पीसीओडी पर रोल प्ले किया। 7 मई को छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन की प्रतियोगिता हुई। 8 मई को भी यहां छात्र-छात्राओं ने स्कूलों में जाकर सेहत के बारे में शिक्षा दी। 9 मई को फेस पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। 11 मई को डेक्लामेशन प्रतियोगिता करवाई गई। 12 मई को कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, भाषण, नर्सिंग पेशे के महत्व पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। सभी नर्सिंग सदस्यों के द्वारा केक कटिंग का भी समारोह हुआ। कार्यक्रम में नर्सिंग प्रोफेशन के महत्व, रोगी देखभाल तथा समाज में नर्सों की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना की तथा नर्सिंग सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।