जालंधर में तेज रफ़्तार कार ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, 2 लड़कियों ने सूझबूझ दिखाते हुए CPR देकर बचाई जान

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के नकोदर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी वजह से एक्टिवा सवार बजुर्ग बेहोश होकर सड़क पर गिर गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए 2 लड़कियों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें सीपीआर देते हुए स्थिर किया और उनकी जान बचाई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक्सीडेंट के बाद बुजुर्ग की धड़कन और सांसे इतनी धीमी हो गई थी कि उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। ऐसे में एंबुलेंस का इंतजार करना कठिन हो रहा था, तभी मसीहा बन कर आई दो लड़कियों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें सीपीआर देते हुए स्थिर किया और उनकी जान बचाई। दोनों लड़कियों ने छाती को दबाने (चेस्ट कंप्रेशन) और सांस देने की प्रक्रिया काफी देर तक जारी रखी। जिससे बुजुर्ग के शरीर में हलचल हुई। उनकी सांसे सामान्य होने लगीं और उनकी सूजबूझ व समय पर मिली इस मेडिकल मदद से बुजुर्ग की जान बच गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

Related posts

प्राउड मोमेंट फॉर DAV, बी.कॉम. (टैक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट) Sem-II के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में हासिल की टॉप पोजीशन

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन

Jalandhar: AAP पार्टी के सेंट्रल हल्का इंचार्ज ने मनाया रक्षाबंधन कार्यक्रम, हजारों महिलाओं ने नितिन कोहली को बांधी राखी