जालंधर में तेज रफ़्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा को मारी टक्कर, ड्राइवर को आया था साइलेंट अटैक

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के काला सिंघा रोड पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी एक एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बोलेरो ड्राइवर को अचानक साइलेंट अटैक आ गया, जिससे गाड़ी अनयंत्रित होकर खड़ी एक्टिवा से जा टकराई। लेकिन गनीमत रही कि घटना के समय एक्टिवा पर कोई नहीं था और आसपास बैठे लोग भी बाल-बाल बच गए। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रयत्क्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय गाड़ी में एक महिला भी थी जो एक्सीडेंट बाद तुरंत मोके से फरार हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही डिवीजन नंबर 5 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे ड्राइवर को बेहोशी की हालत में पाया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे सीपीआर (CPR) दिया और एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना उसे अपनी सरकारी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। हादसे के वक्त गाड़ी में मौजूद महिला की तलाश की जा रही है जो मौके से फरार हो गई थी।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स में हार्ट् माइंड एंड मशीन पर शिक्षा सम्मेलन का आयोजन, 100 से अधिक CBSE स्कूल हुए शामिल

RS ग्लोबल की जालंधर शाखा में 27 जुलाई को लगेगा मेगा एजुकेशन सेमिनार, स्टूडेंट्स के लिए सुनहरी मौका

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश लेने का अंतिम अवसर, दाखिले की आखिरी तारीख 14 अगस्त