जालंधर-दिल्ली NH पर देर रात भयानक Accident, ट्रक के नीचे घुसी बाइक, 3 युवकों की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोरायां ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात भयानक सड़क हादसा पेश आया। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोरायां ओवरब्रिज के पास एक डाक पार्सल ट्रक के निचे एक बाइक जा घुसी और करीब 10 फीट तक ट्रक के नीचे जाकर फंस गई। जिसकों बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। हादसा इतना भयावह था कि एक्सीडेंट में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। घटना देर रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।

वहीं एक्सीडेंट की सूचना पाकर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने सड़क पर खून से लथपथ तीनों युवकों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने और पीछे से आ रही बाइक के समय पर ब्रेक न लगने को बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालाँकि एक्सीडेंट के बाद ट्रक चाक मोके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों मृतक युवक दुर्घटनाग्रस्त बाइक नंबर PB-10KB-1280 पर सवार होकर जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे। तभी गोरायां ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक की आगे चल रहे पार्सल ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में तीनों ने दम तोड़ दिया। मृतक युवकों के पास उनके मोबाइल फ़ोन मिले हैं जिनसे उनके परिवारों से भी संम्पर्क करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर PB-10KB-1280 लुधियाना आरटीओ के नाम दर्ज है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों युवक लुधियाना में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते थे और मूल रूप से यूपी के रहने वाले थे। मृतकों में 2 युवकों की पहचान साहिल पुत्र जयकरण, निवासी राधास्वामी रोड, लुधियाना और जितेंद्र कुमार पुत्र हरि नंदन के रूप में हुई है। जबकि तीसरे युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि डाक पार्सल ट्रक महाराष्ट्र नंबर का बताया जा रहा है। पुलिस अब ट्रक चालक का पता लगाने के और एक्सीडेंट के सही कारणों का पता लगाने की भी जांच कर रही है।

Related posts

देश में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: पैनिक न करें, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी: डॉ. पारस वर्मा

जालंधर पुलिस ने FBI का वांटेड ठग किया गिरफ्तार, अमेरिका में बेनिफिट्स धोखाधड़ी मामले में वांछित था आरोपी

Daily Horoscope : वृषभ राशि वाले जातकों के धन से जुड़े मामलों में लाभ के बन रहे हैं योग, अन्य पढ़ें राशिफल…