जालंधर में पुलिसकर्मी की कार और ऑटो की भयानक टक्कर, ऑटो में सवार स्कूली बच्चा गंभीर घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज के पास एक कार और आटो की आपस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार पुलिस कर्मी की ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार स्कूली बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ को देखकर पुलिस कर्मी तुरंत बच्चे को अपनी कार में बिठाकर नजदीकी लाजवंती अस्पताल ले गया और वहां उसको भर्ती करवाया। जहां बच्चे का अभी इलाज चल रहा है। पंजाब पुलिस के मुलाजिम की पहचान गुरनाम सिंह के तौर पर हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बच्चे की टांग में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस कर्मी अमृतसर से पीएपी किसी काम से आया था। जब वह लौट रहा था तो गाड़ी और आटो में टक्कर हो गई। घटना आज स्कूल में छुट्टी के बाद 3 बजे के करीब की है। लोगों के अनुसार इस दौरान अजीब नजारा देखने को मिला। उनके अनुसार बच्चे की चिंता की बजाय पुलिस कर्मचारी पहले अपनी कार का नुकसान देखता रहा।

चश्मदीदों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार बच्चा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। फिलहाल, घायल बच्चा अस्पताल के आईसीयू (ICU) में है। अभी डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी है। हालाँकि बचे के परिवार का मोके पर रो रो कर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपी पुलिस मुलाजिम के इस गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन व्यवहार पर उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

HMV कॉलेज की बी.ए. छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में किया शानदार प्रदर्शन

PCMSD कॉलेज फॉर विमेन ने आयोजित की स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

APJ कॉलेज के विद्यार्थियों ने पंजाबी फिल्म “यार जिगरी कसूती डिग्री” में सहायक निर्देशक बन संस्था को किया गौरवान्वित