जालंधर में भयानक एक्सीडेंट, चुनमुन मॉल के बाहर टकराईं 2 गाड़ियां, बाल-बाल बचे चालक

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर के चुनमुन मॉल के बाहर चौक पर बीते दिन भयानक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार शहर के चुनमुन मॉल के बाहर चौक पर एक क्रेटा गाड़ी और फॉर्चूनर गाड़ी की आपस में भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के मौके पर एयरबैग तक खुल गए। हादसे में क्रेटा सवार युवक गंभीर घायल बताया जा रहा है। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार फॉर्चूनर गाड़ी सिग्नल तोड़कर आई और सफ़ेद क्रेटा गाड़ी को जोर से हिट किया। मौके पर अफरा- तफरी मच गई। लोग एक्सीडेंट देख मदद के लिए गाड़ियों की तरफ भागे और क्रेटा कार की डिग्गी तोड़कर युवक को बाहर निकाला। वहीं फॉर्चूनर सवार युवक बिलकुल ठीक गाड़ी से निकल कर बाहर आ गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पार्टियों के बयान दर्ज किए। मौके पर पहुंचे ड्यूटी अफसर नरिंदर कुमार का कहना है कि दोनों कारों के चालकों की हालत ठीक है। पुलिस का कहना है कि चुनमुन मॉल के बाहर चौक के आसपास लगे कैमरे खंगाले जाएंगे, जिससे साफ हो जाएगा की गलती किसकी थी। उनके अनुसार दोनों पार्टियों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं मौके पर थोड़ी देर बाद फॉर्चूनर सवार युवक पहुंचे और खुद पर लगाए इल्जामों को सिरे से नकारा। उनका कहना है कि हम कहीं नहीं भागे हैं, हम अस्पताल गए थे क्रेटा सवार युवक को देखने, वह बिलकुल ठीक है। वहीं फॉर्चूनर सवार युवकों ने क्रेटा सवार युवक पर इल्जाम लगाया है कि उसने ड्रिंक की हुई थी और उसकी गाड़ी में भी बियर की बोतलें पड़ी हुई थीं।

Related posts

पंजाब में फिर प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में 15 PCS अधिकारी Transfer, देखें List…

धन्नोवाली पहुंचे मनोरंजन कालिया ने किया सिक्सर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के द्वितीय दिन का शुभारंभ

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा जन सुरक्षा को मजबूत करने हेतु तेज किया रात्रि चेकिंग अभियान