PSEB ने घोषित किया 10वीं का रिजल्ट, फरीदकोट की रिया ने 100% रिजल्ट लेकर पंजाब में किया TOP

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने स्टूडेंट्स और उनके अभिवावकों का इंतजार खत्म करते हुए आज 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन नतीजों का औपचारिक ऐलान बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह द्वारा किया गया है। जारी परिणामों के अनुसार PSEB के 10वीं कक्षा के परिणामों में फरीदकोट की छात्रा हरलीन शर्मा ने 650 में से पूरे 650 अंक हासिल कर पंजाब में टॉप किया है। बताया जा रहा है कि हरलीन फरीदकोट के जैतों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है।

वहीं इन परीक्षा परिणामों में दूसरे स्थान पर रूपनगर के चनौली बस्सी के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मनिमहेश शर्मा ने 650 में से 645 अंक हासिल कर 99.23 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा होशियारपुर के श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल खालसा दीवान मॉडल की रिया रानी ने 645 अंक हासिल कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया।

नतीजे घोषित होने के बाद सभी छात्रों के रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अब 10वीं PSEB के छात्र अपना रोल नंबर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर डाल कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Related posts

केंद्र सरकार के 4 श्रम कोड के विरोध में मजदूरों के हक में आई कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सिस्ट स्टेट कमेटी

जालंधर के DC दफ्तर के बाहर महंगाई को लेकर किसानों का प्रदर्शन, पंजाब CM मान सहित PM मोदी का फूंका पुतला

फिरोजपुर में भयानक Accident , पिकअप और ट्राले की टक्कर में 8 की दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर घायल