जालंधर महिला गैंगरेप मामला, पुलिस ने काबू किए 3 आरोपी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में बीते दिनों एक महिला के अपहरण के बाद उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के थाना नंबर-8 की पुलिस ने गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोइंदवाल साहिब निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, करण मेहरा निवासी बलदेव नगर और अर्जुन निवासी उपकार नगर के रूप में हुई है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को सिविल अस्पताल से को उनको सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। गैंगरेप का मामला होने पर थाना आठ की पुलिस ने तुरंत FIR नंबर 120 धारा 70 (1) (सामूहिक बलत्कार), 87 (अपहरण) के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला ने दिए बयान में जग्गा नामक व्यक्ति सहित 5 से 6 युवकों पर अपहरण के बाद रेप का आरोप लगाया। युवती के बयानों के आधार पर वह लम्बा पिंड चौक पर अपने पति के साथ सब्जी लेने गई थी जहां से जगजीत अपने साथियों के साथ उसे जबरन कार में बैठाकर ले गया, जिसके बाद कार में मौजूद सभी आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि जग्गा का असली नाम जगजीत सिंह है जो गोइंदवाल साहिब का रहने वाला है।

वहीं पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जगजीत, करण मेहरा निवासी बलदेव नगर और अर्जुन निवासी उपकार नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इन दोनों ने भी जगजीत का साथ दिया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक तीन आरोपियों कि गिरफ़्तारी हुई है, हालांकि अभी बाकि बचे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

ओमान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मृत्यु गंभीर जांच का विषय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग- इंजी. चंदन रखेजा

जालंधर में भयानक एक्सीडेंट, चुनमुन मॉल के बाहर टकराईं 2 गाड़ियां, बाल-बाल बचे चालक

पंजाब में फिर प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में 15 PCS अधिकारी Transfer, देखें List…