हिमाचल के गवर्नर ने चंबा उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

दोआबा न्यूजलाइन

चंबा: हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बीते दिन चंबा उपमंडल के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम पंचायत करियां में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के भू-स्खलन प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कलसूंई तथा घरवाला में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय उच्च मार्ग और लोथल घार का भी जायजा लिया। वहीं राज्यपाल शुक्ला ने घरवाला के समीप ऐतिहासिक धार्मिक स्थल त्रिलोचन महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना भी की।

उपायुक्त चंबा ने इस दौरान राज्यपाल को आपदा से हुई क्षति एवं व्यवस्था बहाली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, विपिन परमार, डॉ. जनक राज, डीएस ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, विभिन्न विभागीय एवं राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के अधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भयानक Accident, खाई में गिरी ट्रैवलर, 8 की मौत

CM सुक्खू ने स्पीति घाटी में प्रदेश के पहले बैटरी संचालित सौर ऊर्जा संयंत्र का किया लोकार्पण

मानसा में दर्दनाक हादसा: एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा पर Firing, मौत