दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के लाला लाजपत राय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में नवागंतुक छात्रों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी “आरंभ 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर शिव मोदगिल, मैनेजमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील और नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल नेहा वासुदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।
इस दौरान डायरेक्टर शिव मोदगिल ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और नए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें अनुशासन व मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी विभागों के एचओडीस और सभी अध्यापकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।
इस अवसर पर सीनियर छात्रों द्वारा भांगड़ा, ग्रुप डांस, गायन और नाटक की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही, जिसमें मिस्टर फ्रेशर का खिताब इसाक शाइन डेविड और मिस फ्रेशर का खिताब नैंसी ने जीता। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन स्टाफ और छात्रों के सहयोग से किया गया और अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समापन हुआ।