DM रंधावा की आत्महत्या के विरोध में सरकारी बसों के कर्मचारियों ने जालंधर में निकाली गेट रैली

दोआबा न्यूज़लाइन

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

जालंधर: जालंधर बस स्टैंड के बाहर पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या और उसके जिम्मेदार परिवहन मंत्री भुल्लर के खिलाफ गेट रैली निकालकर कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और परिवहन मंत्री के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

इस मामले में जानकारी देते हुए यूनियन नेता चानन सिंह ने बताया कि यह गेट रैली हाल ही में एक डीएम रंधावा द्वारा कथित तौर पर परिवहन मंत्री के बजट से संबंधित तनाव के कारण आत्महत्या करने के विरोध में आयोजित की गई थी। उन्होंने इस बेहद दुखद घटना पर दुख जताते हुए परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन मंत्री बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, जो इस घटना के बाद सबके सामने आ गया गया है। उन्होंने विशेष रूप से किलोमीटर स्कीम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का दावा किया, जिसे मंत्री द्वारा विभाग में लाया गया था।

वहीं इस दौरान कर्मचारियों ने फिर अपनी किलोमीटर स्कीम के लिए टेंडर को लेकर अपनी मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत निजी ठेकेदार बसें चला सकते हैं, जबकि रोडवेज वर्कफोर्स से केवल कंडक्टरों को रखा जाएगा। इस मामले पर कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। साथ ही उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, परिवहन विभाग को मजबूत करने और किसानों, मजदूरों व कर्मचारियों की मांगों का जल्दी हल निकलने की भी अपील की।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां ने सफलतापूर्वक करवाया PSEB गर्ल्स ज़ोनल टूर्नामेंट (ज़ोन-2)

PCMSD कॉलेज के PG कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग ने आयोजित किया गेस्ट लेक्चर

HMV कॉलेज की छात्रा ने B.COM सेमेस्टर-VI यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में हासिल किया पहला स्थान