जालंधर के लसूड़ी मोहल्ले में लूटेरों ने महिला से छीनी सोने की बालियां, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर वेस्ट के लसूड़ी मोहल्ले में सुबह सैर के लिए निकली महिला को 2 अनजान लोगों ने बात करने के बहाने से रोका और उसके कानों की सोने की बालियां छीनकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए जालंधर वेस्ट के एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर- 5 में पड़ते लसूड़ी मोहल्ले से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।

उन्होंने बताया कि आज 7 सितंबर को थाना डिवीजन नंबर 5 को सूचना मिली कि एक महिला टहलने जा रही थी। इस दौरान दो अनजान लोगों ने उससे बात करने के बहाने उसकी बालियां छीन लीं। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 5 में तुरंत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करके उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

दिल्ली 5 मंजिला इमारत हादसा, अब तक 7 की मौत, फरार बिल्डिंग मालिक राजस्थान से गिरफ्तार

जालंधर के पैड्रिनो रेस्टोरेंट में रिवॉल्वर लेकर जबरन घुसे 2 व्यक्ति, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस