लायलपुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित फुटबॉल ट्रायल, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर का लायलपुर खालसा कॉलेज शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र में एक अलग स्थान रखता है, जो छात्रों में खेलों के प्रति उत्साह पैदा करने के लिए कॉलेज 22 तरह के खेलों के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल आयोजित करता है। इसी के तहत कॉलेज ग्राउंड में फुटबॉल ट्रायल आयोजित किए गए, जिसमें अलग-अलग अकादमियों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रछपाल सिंह संधू ने ट्रायल के लिए आए खिलाड़ियों के साथ अपने विचार साझा किए, जीवन में खेलों के महत्व को समझाया और खेलों में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डीन स्पोर्ट्स डॉ. सिमरनजीत सिंह बैंस ने खिलाड़ियों को चयन के बाद दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

वहीं फुटबॉल ट्रायल के दौरान कोच तजिंदर सिंह और उनके सहायक गुरजीत कुमार, भारत भूषण, वरुणदीप (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) और जगदीश सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य डॉ. दिनकर शर्मा, डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. करणबीर सिंह, डॉ. अजीतपाल सिंह, प्रो. सतपाल सिंह और डॉ. सरबजीत सिंह भी फुटबॉल ट्रायल के दौरान खेल मैदान में मौजूद थे।

Related posts

Daily Horoscope : शुक्रवार के दिन आज इन 7 राशियों पर बनी रहेगी माता रानी की अपार कृपा, पढ़ें राशिफल….

विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका: RS Global का पंजाब में 4 शहरों में Mega Education Seminar, मौके पर मिलेगा Expert Guidance

NEET पर राजनीति कर रही कांग्रेस, अपने और सहयोगी दलों के राज्यों के परीक्षा घोटालों पर क्यों है खामोश? : विजय सांपला